पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई सम्पन्न

फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर न्यायपूर्ण निस्तारण के निर्देश

संवाददाता
कानपुर देहात

दिनांक 28 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक, जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान समस्याओं को लेकर आए फरियादियों/पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया गया।

पुलिस अधिकारियों द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्रों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को न्यायपूर्ण एवं समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों/पीड़ितों की समस्याओं को सुना गया तथा न्यायोचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *