थाना बरौर पुलिस द्वारा दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कार्रवाई

संवाददाता
कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना बरौर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए महिला के साथ दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 27 जनवरी 2026 को थाना बरौर पर पीड़िता द्वारा तहरीर दी गई थी कि दिनांक 18/19 जनवरी 2026 की रात्रि लगभग 12 बजे अभियुक्त द्वारा पीड़िता के घर में घुसकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए तथा आए दिन उसे परेशान किया जाता था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बरौर पर मु0अ0सं0 05/2026, धारा 64(1)/333 बीएनएस के अंतर्गत अभियुक्त नीरज पुत्र रामकेश, निवासी ग्राम अहरियामऊ, थाना बरौर, जनपद कानपुर देहात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

मुकदमे में पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया तथा धारा 183 बीएनएसएस के अंतर्गत बयान दर्ज कराए गए। उपलब्ध साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर विधिक कार्यवाही करते हुए थाना बरौर पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त नीरज पुत्र रामकेश को दिनांक 28 जनवरी 2026 को दुर्वासा आश्रम तिराहा, थाना बरौर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

  1. नीरज पुत्र रामकेश, उम्र लगभग 22 वर्ष
    निवासी – ग्राम अहरियामऊ, थाना बरौर, जनपद कानपुर देहात

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  1. थानाध्यक्ष – श्रीमती अमिता वर्मा

  2. हे0का0 – योगेन्द्र सिंह

  3. म0का0 – वन्दना पटेल

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *