बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

संवाददाता
कानपुर देहात

जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव ने जानकारी दी कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशों एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार के मार्गदर्शन में किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 22 जनवरी 2026 को बैडमिंटन प्रतियोगिता, जबकि दिनांक 23 जनवरी 2026 को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से किया जाएगा। इसके अतिरिक्त “सपनों की उड़ान” (पतंगबाजी) प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 23 जनवरी 2026 को अपरान्ह 02:00 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम, माती, कानपुर देहात में किया जाएगा।

प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक बालिकाएं एवं महिलाएं प्रतियोगिता तिथि से एक दिन पूर्व तक जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय (स्पोर्ट्स स्टेडियम, माती, कानपुर देहात) में अपनी सहभागिता हेतु सूची में नाम अंकित करा सकती हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *