संवाददाता — कानपुर देहात
दिनांक 18.01.2026 को थाना भोगनीपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बील्हापुर क्षेत्र में जुआ खेलते हुए चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 13,980 रुपये, 52 ताश के पत्ते, दो अधजली मोमबत्तियाँ, एक माचिस की डिब्बी और एक प्लास्टिक की चटाई बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त:
-
वसीम, पुत्र आमीन खाँ, उम्र 42 वर्ष
-
मुसाहिब अली, पुत्र अहमद अली, उम्र 30 वर्ष
-
शहंशाह आलम, पुत्र नफीस अहमद, उम्र 32 वर्ष
-
कल्लू, पुत्र सईद खाँ, उम्र 38 वर्ष
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 27/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
गिरफ्तारी में शामिल थाना भोगनीपुर पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह, उप निरीक्षक अतेन्द्र कुमार, और हेड कांस्टेबल पुष्पेन्द्र सिंह, राजीव कुमार, अभय प्रताप सिंह, वीरेश कुमार।