संवाददाता — कानपुर देहात
माननीय भारत निर्वाचन आयोग एवं उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग के निर्देशों तथा जिलाधिकारी कानपुर देहात कपिल सिंह के मार्गदर्शन में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी रसूलाबाद सर्वेश कुमार द्वारा रसूलाबाद क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ने कहींजरी खुर्द के बूथ संख्या 95, 96 एवं 97 तथा अटिया रायपुर के बूथ संख्या 198 एवं 199 पर उपलब्ध मतदाता सूचियों की गहन समीक्षा की। इस अवसर पर संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
उप जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अधिक से अधिक फॉर्म-6 (नए मतदाता पंजीकरण) को घोषणा पत्र एवं आवश्यक अभिलेखों के साथ एकत्र किया जाए, ताकि सभी पात्र व्यक्तियों के नाम समयबद्ध रूप से मतदाता सूची में सम्मिलित किए जा सकें। उन्होंने अभियान को पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ संचालित करने पर बल दिया, जिससे कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे।