जनपद – कानपुर देहात
दिनांक : 08 जनवरी 2026
मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल** ने बताया कि
जी.एस. प्रियदर्शी, आयुक्त, ग्राम्य विकास विभाग/नोडल अधिकारी जनपद कानपुर देहात का दिनांक 09.01.2026 एवं 10.01.2026 को जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है।
दिनांक 09 जनवरी 2026 (शुक्रवार)
-
अपरान्ह 02:00 बजे से 02:30 बजे तक
ग्रोथ सेन्टर, जैनपुर मार्ग (नवीपुर–गजनेर मार्ग) के कि.मी. 01 से 04 (800) तक चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण कार्य का निरीक्षण। -
अपरान्ह 02:30 बजे से 03:00 बजे तक
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) को सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किए जाने हेतु स्थलीय निरीक्षण। -
अपरान्ह 03:00 बजे से
कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक।
दिनांक 10 जनवरी 2026 (शनिवार)
-
पूर्वान्ह 10:30 बजे से
ग्राम पंचायत कछगांव, विकास खण्ड मलासा में खुली बैठक (ग्राम चौपाल) का आयोजन।
बैठक में—-
ग्राम में संचालित भौतिक कार्यों एवं लाभार्थियों का सत्यापन,
-
विगत 01 वर्ष में आयोजित तहसील एवं थाना समाधान दिवसों,
-
आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की रैण्डम आधार पर पुष्टि की जाएगी।
-
मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नोडल अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम चौपाल / समीक्षा बैठक / स्थलीय सत्यापन में अद्यतन सूचनाओं सहित समय से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।