राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जालौन मंडी में जागरूकता अभियान

संवाददाता — उरई/जालौन

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत दिनांक 04 जनवरी 2026 को जालौन मंडी में बिना रिफ्लेक्टर लगे वाहनों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में प्रवर्तन स्टाफ के साथ-साथ बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे।

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजेश कुमार द्वारा अभियान के दौरान ऐसे सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए, जो बिना रिफ्लेक्टर के संचालित पाए गए। कोहरे को दृष्टिगत रखते हुए वाहन चालकों को वाहनों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर वाहन संचालन करने की सलाह दी गई।

अभियान के दौरान वाहन चालकों को सुरक्षित परिवहन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा अपील की गई कि वे सभी वैध प्रपत्रों के साथ ही वाहन का संचालन करें। साथ ही नशे की अवस्था में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, ओवरस्पीड व गलत दिशा में वाहन न चलाने, बिना नंबर प्लेट वाहन का संचालन न करने तथा कोहरे में गति सीमा कम रखने की सलाह दी गई।

कोहरे में दृश्यता कम होने की स्थिति में वाहन न चलाने एवं वाहन को सुरक्षित स्थान जैसे पेट्रोल पंप आदि पर खड़ा करने की भी अपील की गई, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय दुर्घटना से बचा जा सके। इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा से संबंधित अन्य नियमों की भी जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *