05 जनवरी को तहसील अकबरपुर में होगा संपूर्ण समाधान दिवस, जिलाधिकारी करेंगे अध्यक्षता

संवाददाता | कानपुर देहात

कानपुर देहात।
जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार ने जानकारी दी कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को किया जाता है। इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा रोस्टर के अनुसार जनपद की विभिन्न तहसीलों में समाधान दिवस की अध्यक्षता की जाती है, जिसमें पुलिस अधीक्षक एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी प्रतिभाग करते हैं।

उन्होंने बताया कि अन्य तहसीलों में जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी अथवा नामित अपर जिलाधिकारी समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हैं, जिनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति रहती है। शेष तहसीलों में संबंधित उपजिलाधिकारी द्वारा समाधान दिवस की अध्यक्षता की जाती है, जिसमें संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं तहसील स्तरीय अधिकारी सम्मिलित रहते हैं।

यदि समाधान दिवस की निर्धारित तिथि को सार्वजनिक अवकाश पड़ता है, तो कार्यक्रम अगले कार्यदिवस में आयोजित किए जाने के निर्देश हैं। इसी क्रम में दिनांक 03 जनवरी 2026 को अवकाश होने के कारण दिनांक 05 जनवरी 2026 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील अकबरपुर में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा।

साथ ही, तहसील भोगनीपुर में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील डेरापुर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तथा तहसील मैथा में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।

प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्धारित तिथि पर संबंधित तहसील में उपस्थित होकर संपूर्ण समाधान दिवस का लाभ उठाएं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *