संवाददाता | कानपुर देहात
कानपुर देहात।
दिनांक 02 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा अपने कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान समस्याओं को लेकर आए फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतें गंभीरता से सुनी गईं तथा उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं तथा नियमानुसार आवश्यक एवं न्यायोचित कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया गया।
यह पहल जनपद पुलिस की जनसामान्य के प्रति जवाबदेही, संवेदनशीलता एवं पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।