मिशन शक्ति 5.0: कानपुर देहात पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान

बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं को बताए गए कानूनी अधिकार और सुरक्षा उपाय

संवाददाता — कानपुर देहात

महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दिनांक 26 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में कानपुर देहात पुलिस द्वारा “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ग्रामीण एवं शहरी इलाकों, बाजारों तथा सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं, महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों, कानूनी अधिकारों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं साइबर अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

पुलिस कर्मियों द्वारा महिलाओं को 181 (महिला हेल्पलाइन), 1090 (महिला शक्ति लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) एवं 1076 (पुलिस कंट्रोल रूम) जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही UPCOP ऐप के माध्यम से विभिन्न पुलिस सेवाओं का लाभ उठाने के विषय में भी जागरूक किया गया।

इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया एवं इंटरनेट के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों जैसे फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट आदि से बचाव के उपायों पर भी महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए गए।

कानूनी अधिकारों के अंतर्गत महिलाओं को पॉक्सो एक्ट, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम तथा आईटी एक्ट (साइबर अपराध) से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई।

अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाना, उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना तथा किसी भी आपात स्थिति में बिना संकोच पुलिस सहायता प्राप्त करने हेतु प्रेरित करना रहा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *