पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालयों में जनसुनवाई

फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनकर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संवाददाता — कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात की पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा दिनांक 26 दिसंबर 2025 को अपने कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान समस्याओं को लेकर आए फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी बातों को गंभीरता से सुना गया तथा सभी को न्याय का भरोसा दिलाया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदया ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों/पीड़ितों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके प्रकरणों में न्यायोचित कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया गया।

पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित इस जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करना है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *