पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात ने शुक्रवार परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण

रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण, अनुशासन एवं ड्रिल की गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर

संवाददाता — कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात की पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा दिनांक 26 दिसंबर 2025 को पुलिस लाइन में आयोजित शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन, समयबद्धता, शिक्षण विधि, शारीरिक प्रशिक्षण (फिजिकल ट्रेनिंग) एवं व्यवहारिक ज्ञान का गहन अवलोकन किया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी व परिणामोन्मुख बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

निरीक्षण उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा परेड में एकरूपता एवं अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल करवाई गई तथा रिक्रूट आरक्षियों को परेड के दौरान उच्च स्तर का अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदया ने पुलिस लाइन स्थित आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों का अवलोकन किया तथा गार्द की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के संबंध में सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महोदया ने पुलिस लाइन में अनुशासन, प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देते हुए कहा कि पुलिस बल की दक्षता और सजगता ही जनसुरक्षा की मजबूत नींव होती है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *