पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा वर्चुअल जनसुनवाई का आयोजन

संवाददाता
उरई/जालौन

पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई की गई। इस दौरान थानों एवं कार्यालयों में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा प्राप्त शिकायतों के उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *