पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र द्वारा कोतवाली उरई का वार्षिक निरीक्षण

संवाददाता — उरई/जालौन

आकाश कुलहरि, पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी द्वारा जनपद जालौन के वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 19 दिसम्बर 2025 को कोतवाली उरई का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा थाना कार्यालय, विवेचना कक्ष, CCTNS, IGRS, आगंतुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, भोजनालय, थाना परिसर, बैरिक, मालखाना एवं शस्त्रागार का गहन एवं विस्तृत निरीक्षण किया गया। साथ ही विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों की प्रविष्टियों का परीक्षण कर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इस अवसर पर डॉ. दुर्गेश कुमार, पुलिस अधीक्षक जालौन, प्रदीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर, अर्चना सिंह सहित अन्य अधिकारीगण एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *