मिशन शक्ति 5.0: कानपुर देहात पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु जागरूकता अभियान

संवाददाता — कानपुर देहात

महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से दिनांक 18.12.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में कानपुर देहात पुलिस द्वारा “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के अंतर्गत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

अभियान के तहत जनपदीय थाना पुलिस द्वारा विद्यालयों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों सहित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों, कानूनी अधिकारों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा साइबर अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करना तथा अपराधों से बचाव के उपायों से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को 181 (महिला हेल्पलाइन), 1090 (महिला शक्ति लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (इमरजेंसी हेल्पलाइन) एवं 1076 (पुलिस कंट्रोल रूम) जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी गई।

साथ ही UPCOP ऐप के माध्यम से पुलिस सेवाओं का लाभ उठाने के बारे में बताया गया तथा सोशल मीडिया पर होने वाले साइबर अपराधों जैसे फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग एवं फर्जी खातों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी साझा की गई।

कानूनी अधिकारों के अंतर्गत महिलाओं को POCSO अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम एवं आईटी एक्ट से संबंधित प्रावधानों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

कानपुर देहात पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, आत्मविश्वास एवं जागरूकता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रभावी पहल रहा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *