पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण

रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण व अनुशासन पर दिया विशेष जोर

संवाददाता
कानपुर देहात

दिनांक 12 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा पुलिस लाइन में शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन, समयबद्धता, शिक्षण पद्धति, शारीरिक प्रशिक्षण एवं व्यवहारिक ज्ञान का गहन अवलोकन किया।

महोदया द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा गया कि प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन एवं कार्यकुशलता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि भविष्य में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित की जा सके। परेड के उपरांत परेड में एकरूपता एवं अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल भी करवाई गई।

इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पुलिस लाइन के आदेश कक्ष का निरीक्षण करते हुए सभी गार्द रजिस्टरों की जांच की गई तथा गार्द की सुरक्षा एवं सतर्कता के संबंध में सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *