एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय व एएसपी ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएँ गंभीरता से सुनीं

संवाददाता
कानपुर देहात

दिनांक 05.12.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने समस्याएँ लेकर पहुँचे फरियादियों/पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।

पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए उनके न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

इसी क्रम में जिले के समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा आवश्यकतानुसार न्यायोचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *