13 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु अधिकारियों की बैठक सम्पन्न

संवाददाता
उरई/जालौन

उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 13 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला न्यायालय परिसर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक माननीय जनपद न्यायाधीश श्री विरजेन्द्र कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई, जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग, विद्यालय निरीक्षक, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तथा राजकीय पॉलिटेक्निक के नोडल अधिकारियों ने सहभागिता की।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालौन श्रीमती पारूल पवार ने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला दीवानी न्यायालय उरई सहित वाह्य न्यायालयों में किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ-साथ प्रीलिटिगेशन स्तर के मामलों के प्रभावी निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाए।

बैठक में प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक श्री सुनील कुमार, जिला बेसिक शिक्षा विभाग से शैलेन्द्र कुमार, राजकीय इंटर कॉलेज उरई के प्रधानाचार्य श्री जितेन्द्र कुमार सिंह, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रतिनिधि श्री कपिल देव वर्मा तथा राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रतिनिधि श्री मनोज कुमार अहिरवार उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *