एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादें, पीड़ितों को न्याय का दिलाया भरोसा 🗣️

जनपद: कानपुर देहात
दिनांक: 31 अक्टूबर 2025

 आज दिनांक 31.10.2025 को पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई करते हुए नागरिकों की समस्याएं सुनीं।

जनसुनवाई के दौरान फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। पुलिस अधीक्षक महोदया ने सभी उपस्थित जनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया तथा उनके प्रार्थना पत्रों का न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि “जनसुनवाई पुलिस और जनता के बीच संवाद का माध्यम है। हर फरियादी को यह भरोसा होना चाहिए कि उसकी बात न केवल सुनी जाएगी, बल्कि न्याय भी अवश्य मिलेगा।”

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *