जिला पोषण समिति/कन्वर्जेन्स विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

जनपद जालौन, 24 अक्टूबर 2025

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति/कन्वर्जेन्स विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

मुख्य बिंदु:

  • राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत गतिविधियों की फीडिंग और पोषण ट्रैकर पर डाटा प्रविष्टि की समीक्षा।

  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में अधिक से अधिक लाभार्थियों का आवेदन सुनिश्चित करना।

  • एन0आर0सी0 में बच्चों का संदर्भन और अनुपूरक पुष्टाहार फीडिंग का मूल्यांकन।

  • आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण और भर्ती प्रक्रियाओं की समीक्षा।

  • पोषण ट्रैकर पर लाभार्थियों के फेस कैप्चरिंग और ई-केवाईसी में प्रगति कम होने पर सीडीपीओ कोंच, रामपुरा, कुठौंद और माधौगढ़ को नोटिस जारी करने के निर्देश।

  • सभी सीडीपीओ को 3 दिन में 90% एफआरएस पूरा करने हेतु निर्देश, विफलता पर प्रभारी पद से हटाने की चेतावनी।

  • परियोजना कोंच में अनुपूरक पुष्टाहार फीडिंग की स्थिति खराब होने पर प्रभारी सीडीपीओ का वेतन रोकने के निर्देश।

  • बच्चों के वजन मापन में माधौगढ़ सीडीपीओ को चेतावनी।

  • माह सितंबर में एन0आर0सी0 में 14 बच्चों का भर्ती कार्य, निर्देशित कि प्रत्येक परियोजना से कम से कम 2-2 बच्चे एन0आर0सी0 में भर्ती कराए जाएँ।

बैठक में उपस्थित:
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रप्रकाश, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेंद्र भिटौरिया, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद अवस्थी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं मुख्य सेविकायें।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *