“मिशन शक्ति 5.0” के तहत प्रोजेक्ट नई किरण की हुई शुरुआत — बिखरे परिवारों को जोड़ने की पहल

जनपद कानपुर देहात | दिनांक 12 अक्टूबर 2025

महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में संचालित अभियान “मिशन शक्ति 5.0” के अंतर्गत आज रिजर्व पुलिस लाइन, कानपुर देहात स्थित सभागार कक्ष में प्रोजेक्ट “नई किरण” की शुरुआत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में की गई।

कार्यक्रम के दौरान कुल 38 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 05 परिवारों में आपसी सहमति से समझौता कराया गया। पति-पत्नी पुनः साथ रहने को तैयार हुए, जिससे उनके चेहरों पर प्रसन्नता झलक उठी। शेष मामलों में आगामी तिथि निर्धारित की गई।

“प्रोजेक्ट नई किरण” का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को सुलझाकर बिखरे परिवारों को पुनः एक सूत्र में जोड़ना और महिलाओं को न्याय एवं सम्मान दिलाना है। यह पहल समाज में समझ, संवाद और संवेदनशीलता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष श्रीमती सुषमा, महेकां जयमाला, महेकां 1284 रीनू, महेकां 1259 रंजना सोनकर, महेकां 441 दीपिका शर्मा, महेकां 345 रागिनी सहित प्रोजेक्ट नई किरण की सदस्याएँ श्रीमती कंचन मिश्रा, डा० पूनम गुप्ता, श्री जियाउल हक एवं श्री रामप्रकाश का विशेष योगदान रहा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *