नवरात्रि पर्व पर एसपी जालौन ने बैरागढ़ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश

जालौन, 01 अक्टूबर 2025 (सूचना विभाग)।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने नवरात्रि एवं दुर्गापूजा महापर्व के दृष्टिगत जनपद में भ्रमणशील रहते हुए थाना एट क्षेत्रान्तर्गत बैरागढ़ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर और आसपास की भीड़-भाड़ एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों से संवाद कर उन्हें चौकसी, सतर्कता और अनुशासन के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

एसपी ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। अतः भीड़ नियंत्रण, प्रवेश एवं निकास द्वारों पर निगरानी, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत नजर, तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया पर विशेष जोर दिया जाए।

उन्होंने पुलिस टीम को निर्देशित किया कि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ शालीनता व संवेदनशीलता से व्यवहार करें, जिससे भक्तगण बिना किसी असुविधा के पूजा-अर्चना कर सकें।

इस दौरान थाना एट पुलिस बल एवं सुरक्षा में लगे अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *