मिशन शक्ति 5.0 : कानपुर देहात पुलिस ने महिलाओं को दिलाया सुरक्षा और सशक्तिकरण का भरोसा

दिनांक – 01.10.2025

🚨 मिशन शक्ति फेज-5.0 जागरूकता अभियान 🚨

महिला पुलिसकर्मियों ने गाँवों, कस्बों व सार्वजनिक स्थलों पर संवाद कर महिलाओं/बालिकाओं को किया जागरूक

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में आज दिनांक 01.10.2025 को जनपद के सभी थानों की महिला पुलिस कर्मियों ने अभियान चलाया।

इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के गाँवों, कस्बों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, मंदिर एवं दुर्गा पूजा पंडालों में जाकर महिलाओं और बालिकाओं से सीधा संवाद स्थापित किया। चौपालों का आयोजन कर महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण और उनके अधिकारों पर चर्चा की गई।


🔹 प्रमुख बिंदु जिन पर जानकारी दी गई

  • महिला संबंधी अपराधों के प्रकार एवं उनसे बचाव के उपाय

  • छेड़छाड़, पीछा करना (स्टॉकिंग), साइबर अपराध, घरेलू हिंसा एवं शोषण की स्थिति में क्या कदम उठाएँ

  • किसी भी घटना के समय शांत न रहकर तुरंत पुलिस व हेल्पलाइन नंबरों से संपर्क करने पर जोर

  • डिजिटल सुरक्षा एवं साइबर क्राइम से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी व साइबर बुलिंग से सतर्क रहने की सलाह

  • सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से जुड़े खतरे

  • गुड टच और बैड टच की समझ, असहज स्थिति में आत्मविश्वास के साथ पुलिस या विश्वसनीय व्यक्ति से संपर्क करने की प्रेरणा


🔹 महिला सशक्तिकरण एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी

  • कन्या सुमंगला योजना

  • बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ

  • विधवा पेंशन योजना

  • महिला स्वावलंबन एवं कौशल विकास कार्यक्रम

इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और शिक्षा व कौशल विकास पर बल दिया गया।


☎️ महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर बताए गए

  • 1090 — वूमेन पावर लाइन

  • 112 — पुलिस आपातकालीन सेवा

  • 1076 — मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

  • 1098 — चाइल्ड हेल्पलाइन

  • 1930 — साइबर अपराध शिकायत हेल्पलाइन

  • 108 — एम्बुलेंस सेवा

  • 102 — स्वास्थ्य सेवा

महिलाओं/बालिकाओं को समझाया गया कि ये नंबर आपातकालीन स्थिति से लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत तक, तुरंत मददगार हैं।


🔹 महिलाओं को मिला भरोसा

पुलिस टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को विश्वास दिलाया कि पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। किसी भी परिस्थिति में डरने या चुप रहने के बजाय तुरंत शिकायत दर्ज कराने और कानून का सहारा लेने के लिए प्रेरित किया गया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *