थाना रनियां पुलिस ने वृद्धा आश्रम में महिलाओं को किया जागरूक

जनपद कानपुर देहात, 30 सितम्बर 2025।

सुरक्षा, अधिकार और हेल्पलाइन सेवाओं की दी जानकारी, स्वल्पाहार कर साझाउत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला कल्याण एवं सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत थाना रनियां पुलिस टीम ने आज चिटिकपुर, रनियां स्थित वृद्धा आश्रम का दौरा किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आश्रम में निवासरत महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा योजनाओं और कानूनी प्रावधानों के प्रति सजग करना था।

हेल्पलाइन नम्बरों और योजनाओं की जानकारी

पुलिस टीम ने महिलाओं को मिशन शक्ति के अंतर्गत चलाई जा रही विभिन्न सेवाओं जैसे –

  • वूमेन पावर लाइन – 1090

  • पुलिस आपातकालीन सेवा – 112

  • एम्बुलेंस सेवा – 108

  • चाइल्ड लाइन – 1098

  • स्वास्थ्य सेवा – 102

  • महिला हेल्पलाइन – 181

  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076

की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही सभी थानों पर नवस्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों के उद्देश्यों और लक्ष्यों से भी अवगत कराया।

महिलाओं का मनोबल बढ़ाया

थाना रनियां पुलिस टीम ने आश्रम की महिलाओं के साथ स्वल्पाहार साझा किया, संवाद किया और उनका मनोबल बढ़ाया। इस पहल से महिलाओं ने स्वयं को सुरक्षित, सम्मानित और आत्मविश्वास से भरपूर महसूस किया।

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित किया गया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *