डीएलआरसी एवं डीसीसी की बैठक सम्पन्न, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

जनपद कानपुर देहात | दिनांक 26 सितम्बर 2025

जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में आज मॉ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में बैंकर्स की जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) एवं जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DCC) की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में विभिन्न बैंकों को आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष योजनावार प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि—

  • ऋण पत्रावलियाँ लंबित न रखें, अपूर्ण पत्रावलियों को विभाग, बैंक और आवेदक के समन्वय से शीघ्र पूर्ण कर स्वीकृत किया जाए।

  • सीडी रेशियो बढ़ाने पर जोर दिया जाए।

  • किसान, पशुपालक एवं मत्स्य पालकों की अधिक से अधिक KCC बनाई जाए।

  • आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और शिकायतकर्ता से फीडबैक अवश्य लिया जाए।

बैठक में वार्षिक ऋण योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मुद्रा योजना, स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना तथा अन्य शासकीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन., एलडीएम राकेश कुमार, डीसी एनआरएलएम गंगाराम वर्मा, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, रिजर्व बैंक के पदाधिकारी सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आरसेटी द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा की और आरसेटी द्वारा प्रकाशित पुस्तक का विमोचन भी किया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *