जालौन: पुलिस अधीक्षक ने गूगल मीट के माध्यम से की वर्चुअल जनसुनवाई, समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

उरई (जालौन), 12 सितंबर 2025।
जनपद जालौन के पुलिस अधीक्षक द्वारा आज गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने क्षेत्राधिकारीगण व समस्त थाना प्रभारियों के साथ संवाद स्थापित कर थानों व कार्यालयों में आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायतकर्ता के प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी कहा कि आम जनता को पुलिस पर विश्वास बना रहे, इसके लिए संवेदनशीलता व जवाबदेही के साथ कार्य करना आवश्यक है।

उन्होंने थानाध्यक्षों से यह भी अपेक्षा जताई कि फरियादियों के साथ व्यवहार में पारदर्शिता व सम्मान बना रहे और समस्याओं को प्राथमिकता पर हल किया जाए।

यह वर्चुअल जनसुनवाई, तकनीकी संसाधनों के माध्यम से पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखी जा रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *