पुलिस अधीक्षक जालौन ने पुलिस लाइन उरई में शुक्रवार परेड की सलामी ली

संवाददाता
उरई/जालौन

पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा पुलिस लाइन उरई में आयोजित शुक्रवार परेड की सलामी ली गई। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों की पीटी एवं परेड का निरीक्षण कर अनुशासन एवं नियमों के पालन के संबंध में आवश्यक ब्रीफिंग दी।

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों की बैरक, मैस तथा पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इसके उपरांत पुलिस कर्मचारीगण का अर्दली रूम आयोजित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *