युवा प्रतिभाओं को मिलेगा हुनर दिखाने का मंच, 4 नवंबर को उरई में होगा युवा उत्सव

लोकनृत्य, लोकगीत, कविता, नुक्कड़ नाटक और पेंटिंग प्रतियोगिताओं में दिखेगी प्रतिभागियों की कला

संवाददाता
उरई/जालौन।

जनपद की युवा प्रतिभाओं को अपनी कला और हुनर प्रदर्शित करने का अवसर देने के लिए 4 नवंबर को राजकीय इंटर कॉलेज, उरई में जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा।

मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत आयोजित इस उत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक और पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

विजेताओं को मिलेगा मंडल और राज्य स्तर पर प्रतिभाग का अवसर

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विकासखंडों, विद्यालयों एवं शासकीय, अर्द्धशासकीय तथा गैर सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों से प्रतिभाशाली युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित कराने की अपील की है। प्रतियोगिताओं में जनपद स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उन्हें मंडल एवं राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने का अवसर भी मिलेगा।

कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिए जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी कार्यालय में मोबाइल नंबर 8953592190 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *