एसपी सुरेश चंद्र रावत ने कानून-व्यवस्था मजबूत करने और अपराध नियंत्रण के मद्देनजर जारी किए आदेश
संवाददाता
उरई/जालौन।
जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने 19 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण पुलिस लाइन कर दिया है। स्थानांतरित होने वालों में उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी और चालक आरक्षी शामिल हैं।
जारी आदेश के अनुसार, उपनिरीक्षक चेतराम बुन्देला को थाना नदीगांव और उपनिरीक्षक संतोष यादव को थाना कैलिया से पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके अलावा उरई कोतवाली, जालौन, कोंच, कालपी, कदौरा, एट, डकोर, गोहन, आटा, सिरसाकलार, माधौगढ़ और रेंढर थानों में तैनात पुलिसकर्मियों का भी स्थानांतरण किया गया है।
इस प्रशासनिक कार्रवाई के तहत कुल 19 पुलिसकर्मियों को उनके वर्तमान तैनाती स्थलों से पुलिस लाइन भेजने के आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।