एसपी सुरेश चंद्र रावत के नेतृत्व में जनशिकायतों के निस्तारण में हासिल की उपलब्धि, 94.57 प्रतिशत संतुष्ट फीडबैक
संवाददाता
उरई/जालौन।
पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत के नेतृत्व में जालौन पुलिस ने जनशिकायतों के निस्तारण में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। जनवरी से सितंबर 2026 तक आईजीआरएस जनसुनवाई पोर्टल पर जनपद ने प्रदेश में प्रथम स्थान, जबकि सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में आईजीआरएस पोर्टल पर कुल 73,517 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 73,064 शिकायतों का निस्तारण किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायतों के निस्तारण पर 94.57 प्रतिशत संतुष्ट फीडबैक दर्ज किया गया।
एसपी सुरेश चंद्र रावत के नेतृत्व में जालौन पुलिस द्वारा जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है।
यह उपलब्धि पुलिस टीम के समन्वित प्रयासों और जनसमस्याओं के समाधान के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।