मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: आज एक-दूजे के होंगे 102 जोड़े

महारानी गार्डन उरई में होगा भव्य सामूहिक विवाह समारोह, समाज कल्याण विभाग ने पूरी की तैयारियां

संवाददाता
उरई/जालौन।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद जालौन में गुरुवार, 29 अक्टूबर को 102 जोड़े वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत करेंगे। उरई स्थित महारानी गार्डन में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह को लेकर समाज कल्याण विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों के विवाह में सहायता प्रदान की जा रही है। यह पहल जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक राहत देने के साथ ही सामाजिक समरसता और सामूहिक सहभागिता को भी बढ़ावा दे रही है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि योजना का उद्देश्य पात्र परिवारों को विवाह के अवसर पर सहयोग प्रदान करना है, ताकि आर्थिक कठिनाइयां बेटियों के विवाह में बाधा न बनें। उन्होंने बताया कि महारानी गार्डन में आयोजित समारोह में 102 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत करेंगे।

सामूहिक विवाह समारोह को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *