जनसुनवाई में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

फरियादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर सुनी शिकायतें, संबंधित अधिकारियों को न्यायपूर्ण कार्रवाई के निर्देश

संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने सोमवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने फरियादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को समझा और संबंधित मामलों में न्यायपूर्ण कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए प्रत्येक मामले में निष्पक्ष जांच और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए और फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए।

क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में भी हुई जनसुनवाई

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई। क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

पुलिस अधिकारियों ने शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान पर जोर देते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई के माध्यम से फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *