पुलिस परिवार के लिए लगा होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर

निःशुल्क जांच के साथ वितरित की गईं दवाएं, पुलिसकर्मियों व परिजनों ने लिया स्वास्थ्य परामर्श

संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं वामा सारथी की अध्यक्षा श्रीमती अर्चना सिरोही के मार्गदर्शन में रविवार को पुलिस लाइन कानपुर देहात में पुलिस परिवार के लिए होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श एवं निःशुल्क औषधि वितरण शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय बनीपारा की चिकित्साधिकारी डॉ. नम्रता शुक्ला एवं फार्मासिस्ट शशांक शेखर ने पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुनकर आवश्यक परामर्श दिया। इसके साथ ही जरूरत के अनुसार निःशुल्क होम्योपैथिक दवाएं भी वितरित की गईं।

पुलिस परिवार के सदस्यों ने लिया लाभ

शिविर में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। शिविर के दौरान स्वास्थ्य जांच के साथ लोगों को नियमित स्वास्थ्य देखभाल के प्रति भी जागरूक किया गया।

आयोजकों के अनुसार, शिविर का उद्देश्य पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य संरक्षण और कल्याण को बढ़ावा देना है। पुलिस परिवार के लिए इस तरह के स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *