46 ट्राइसाइकिल, छह मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल और 10 व्हीलचेयर समेत अन्य उपकरण किए गए वितरित
संवाददाता
कानपुर देहात
अमरौधा। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को विकासखंड परिसर अमरौधा में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, कानपुर देहात की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी विश्राम सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी एवं पत्रकार बंधु मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 74 लाभार्थियों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें 46 ट्राइसाइकिल, छह मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, तीन स्मार्ट केन, छह एमआर किट और 10 व्हीलचेयर समेत अन्य सहायक उपकरण शामिल रहे।
सहायक उपकरण मिलने पर दिव्यांग लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने और उन्हें दैनिक जीवन में अधिक आत्मनिर्भर बनाने का संदेश दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य पात्र दिव्यांगजनों तक आवश्यक सहायक उपकरण पहुंचाकर उनकी दैनिक गतिविधियों को सुगम बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहयोग प्रदान करना है।