गूगल मीट से एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

संवाददाता
उरई/जालौन

उरई। पुलिस अधीक्षक जालौन ने मंगलवार को क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न थानों एवं पुलिस कार्यालयों में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को पुलिस अधीक्षक ने सीधे सुना।

शिकायतों के निस्तारण की ली जानकारी

पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक शिकायत का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त होने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए और प्रत्येक मामले में निष्पक्षता के साथ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। संबंधित अधिकारी स्वयं प्रकरणों की प्रभावी निगरानी करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उन्होंने अधिकारियों को जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के साथ ही पीड़ितों को समय से राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिले के क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई में जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *