जनसुनवाई में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

फरियादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर सुना, समयबद्ध एवं न्यायपूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर देहात। जनसमस्याओं के त्वरित एवं न्यायपूर्ण समाधान को लेकर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की। इस दौरान शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं।

शिकायतों पर कार्रवाई का दिलाया भरोसा

पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद उन्हें न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों का नियमानुसार निष्पक्ष, न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में भी हुई जनसुनवाई

इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई। क्षेत्राधिकारियों ने फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को सुना और उनकी शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें

पुलिस अधिकारियों ने अधीनस्थों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और उसका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों ने कहा कि शिकायतों के समाधान में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए, ताकि पीड़ितों को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *