विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुन दिए आवश्यक निर्देश
संवाददाता
उरई/जालौन
उरई। पुलिस लाइन उरई में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने साप्ताहिक मंगलवार परेड की सलामी ली। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों ने अनुशासन एवं सजगता का प्रदर्शन किया। एएसपी ने परेड का निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान अनुशासन, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने के निर्देश दिए।
पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण
परेड के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान शाखाओं की व्यवस्थाओं, अभिलेखों के रखरखाव एवं कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।
एएसपी ने सभी कार्यों का समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
अर्दली रूम में सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं
इसके बाद पुलिस कर्मचारियों का अर्दली रूम किया गया। इसमें कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी ली गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार के निर्देश
अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को पूरी जिम्मेदारी, अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने तथा पुलिस की कार्यप्रणाली में अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।