संवाददाता / कानपुर देहात
कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण एवं चोरी की घटनाओं की रोकथाम और खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मंगलपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को थाना मंगलपुर पुलिस द्वारा नहर पुल झींझक पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति रूरा की ओर से होण्डा शाइन मोटरसाइकिल संख्या UP78 FM 4668, ग्रे रंग से झींझक नहर पुल की तरफ आने वाला है और उसके पास चोरी की मोटरसाइकिल है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मंडी समिति के पास पहुंची और सतर्कता के साथ वाहन चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक व्यक्ति बताए गए हुलिए के अनुसार होण्डा शाइन मोटरसाइकिल से रूरा की तरफ से आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को चेकिंग करते देखकर उसने मोटरसाइकिल को अचानक मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग करते हुए मोटरसाइकिल सवार युवक को मोटरसाइकिल समेत मौके से पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गोलू पुत्र मुन्ना, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 17 बुद्ध नगर, कस्बा झींझक, थाना मंगलपुर, जनपद कानपुर देहात बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल UP78 FM 4668 के साथ एक तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना मंगलपुर में मु0अ0सं0 297/2026, धारा 317(2) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
गोलू पुत्र मुन्ना, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 17 बुद्ध नगर, कस्बा झींझक, थाना मंगलपुर, जनपद कानपुर देहात।
बरामदगी
- होण्डा शाइन मोटरसाइकिल संख्या UP78 FM 4668, ग्रे रंग
- चैसिस नंबर ME4JC65BKJ7121638
- इंजन नंबर JC65E72350144
- 01 तमंचा 315 बोर
- 02 जिंदा कारतूस 315 बोर
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी थाना रूरा में मुकदमा दर्ज है।
- मु0अ0सं0 292/25, धारा 317(2)/317(5)/318(4)/336/336(2)/336(3)/340(2) बीएनएस एवं 35(1) बीएनएसएस, थाना रूरा, जनपद कानपुर देहात।
- मु0अ0सं0 297/26, धारा 317(2) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना मंगलपुर, जनपद कानपुर देहात।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- उ0नि0 अवनीश कुमार वर्मा, चौकी प्रभारी झींझक
- उ0नि0 अवधेश सिंह
- का0 56 दिग्विजय सिंह