इंस्टाग्राम पर बातचीत और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी के मामले में कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराएं बढ़ाई गईं
संवाददाता / कानपुर देहात
कानपुर देहात। अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रसूलाबाद पुलिस टीम ने दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर 2026 को थाना रसूलाबाद में एक वादी द्वारा तहरीर दी गई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त द्वारा वादी की पुत्री से इंस्टाग्राम पर जबरन बातचीत की जा रही थी। बातचीत से मना करने पर उसके फोटो एवं वीडियो वायरल करने की धमकी देने सहित अन्य आरोप लगाए गए थे।
तहरीर के आधार पर थाना रसूलाबाद में मु0अ0सं0 345/2026, धारा 351(2)/351(3) बीएनएस एवं धारा 66ई सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
मामले की विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा पीड़िता के बयान धारा 180/183 बीएनएसएस के तहत दर्ज किए गए तथा अन्य साक्ष्यों का संकलन किया गया। पुलिस के अनुसार, प्राप्त साक्ष्यों एवं बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 64(2)(ड) बीएनएस एवं धारा 5ठ/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
मंगलवार को थाना रसूलाबाद पुलिस टीम को मुखबिर से अभियुक्त के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मलखानपुर पुलिया के पास, थाना क्षेत्र रसूलाबाद से मुकदमे में वांछित अभियुक्त ताज मोहम्मद पुत्र ताजुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
ताज मोहम्मद, उम्र करीब 21 वर्ष, पुत्र ताजुद्दीन, निवासी ग्राम दहेली, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
- मु0अ0सं0 0345/2026, धारा 64(2)(ड)/351(2)/351(3) बीएनएस, धारा 5ठ/6 पॉक्सो एक्ट एवं धारा 66ई आईटी एक्ट, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- अतिरिक्त निरीक्षक श्री राजपाल सिंह
- का0 236 विनोद पुरी
- रि0का0 120 रोहित कुमार