देवराहट पुलिस ने जुआ खेल रहे चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, 50,720 रुपये नकद व तीन मोटरसाइकिल बरामद

संवाददाता / कानपुर देहात

कानपुर देहात में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना देवराहट पुलिस को जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई में सफलता मिली है। पुलिस ने एक बंद मकान में जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से जुए की फड़ और जामा तलाशी से कुल 50,720 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते तथा तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

पुलिस के अनुसार, पिछले कई दिनों से देवराहट थाना क्षेत्र में बंद पड़े एक मकान में बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात से चिन्हित स्थान की तलाशी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अनुमति प्राप्त की गई। इसके बाद क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर राजीव सिरोही के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

प्राप्त सूचना के आधार पर 14 सितंबर 2026 को थाना देवराहट पुलिस टीम ने देवराहट से बम्हरौली जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे स्थित संजय दिवाकर के मकान में दबिश दी। पुलिस ने मौके से जुआ खेल रहे चार आरोपियों को हिरासत में लिया।

पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में संदीप कुमार पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम जारी थाना देवराहट, राजेन्द्र पुत्र रामजश निवासी ग्राम कलुआताला थाना देवराहट, अनूप कुमार पुत्र संजय दिवाकर निवासी बम्हरौली थाना देवराहट तथा मो0 जमीर पुत्र मो0 सईद निवासी ग्राम अमरौधा थाना भोगनीपुर को गिरफ्तार किया गया।

मौके से पुलिस ने जुए की फड़ एवं आरोपियों की जामा तलाशी से 50,720 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते और तीन मोटरसाइकिल बरामद कीं। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना देवराहट में मु0अ0सं0 25/2026, धारा 112 बीएनएस एवं 3/4 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. संदीप कुमार पुत्र रामचन्द्र, निवासी ग्राम जारी, थाना देवराहट, जनपद कानपुर देहात।
  2. राजेन्द्र पुत्र रामजश, निवासी ग्राम कलुआताला, थाना देवराहट, जनपद कानपुर देहात।
  3. अनूप कुमार पुत्र संजय दिवाकर, निवासी बम्हरौली, थाना देवराहट, जनपद कानपुर देहात।
  4. मो0 जमीर पुत्र मो0 सईद, निवासी ग्राम अमरौधा, थाना भोगनीपुर, जनपद कानपुर देहात।

बरामदगी

  • जुए की फड़ एवं जामा तलाशी से 50,720 रुपये नकद
  • 52 ताश के पत्ते
  • 03 मोटरसाइकिल

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  • थानाध्यक्ष संजय दत्त
  • हे0का0 145 हरिश्चन्द्र
  • का0 07 सौरभ गोस्वामी
  • का0 141 गौरव कुमार
  • कां0 741 गगन कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *