बंगरा नहर के पास उरई-मिहोना रोड से हुई गिरफ्तारी, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
संवाददाता / माधौगढ़-जालौन
माधौगढ़, 12 सितंबर 2026। थाना माधौगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को 1 किलो 50 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार को उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ रात्रि गश्त, अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा क्षेत्र की निगरानी के लिए निकले थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बंगरा नहर के पास उरई-मिहोना रोड से करीब 10 मीटर की दूरी पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।
पुलिस ने मौके से बलखण्डी प्रजापति पुत्र स्वर्गीय तुलाराम, निवासी ग्राम इटौरा, थाना माधौगढ़, जनपद जालौन, उम्र करीब 58 वर्ष को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 50 ग्राम गांजा बरामद होने का पुलिस ने दावा किया है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस ने बरामद गांजे को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 101/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना माधौगढ़, जनपद जालौन में मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह, कांस्टेबल 1094 मनोज कुमार, कांस्टेबल 1090 अनूप कुमार, कांस्टेबल 758 राजकुमार एवं कांस्टेबल 1668 सुदीश कुमार शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।