राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर नोडल अधिकारियों के साथ बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

12 सितंबर को जिला दीवानी न्यायालय उरई एवं वाह्य स्थित न्यायालयों में होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

संवाददाता | उरई/जालौन

उरई, 03 सितम्बर 2026 (सू०वि०)। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आगामी 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग, विद्यालय निरीक्षक, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं राजकीय पॉलिटेक्निक के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

यह बैठक माननीय जनपद न्यायाधीश श्री विरजेन्द्र कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला जज श्री राजीव सरन ने उपस्थित अधिकारियों को बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आगामी 12 सितम्बर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला दीवानी न्यायालय उरई एवं वाह्य स्थित न्यायालयों में किया जाएगा।

प्रचार-प्रसार और प्रीलिटिगेशन मामलों के निस्तारण पर जोर

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला जज श्री राजीव सरन ने बेसिक शिक्षा विभाग, विद्यालय निरीक्षक, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं राजकीय पॉलिटेक्निक के अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार एवं प्रीलिटिगेशन स्तर के मामलों के निस्तारण के लिए निर्देशित किया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए सभी संबंधित विभागों के परिणामोन्मुखी एवं सार्थक प्रयासों की आवश्यकता है।

अधिकारियों ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन

बैठक के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

ये अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक श्री राजकुमार पण्डित, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री विकास चौधरी, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्य श्री मानसिंह भारती तथा राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रतिनिधि प्रवक्ता श्री ऋषिकांत त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *