संवाददाता | कानपुर देहात
कानपुर देहात। जनपद में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम, उनके खुलासे तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना रनियां पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा के साथ एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 23 अगस्त 2026 को थाना रनियां पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा रनियां के बजरंग नगर क्षेत्र में एक महिला द्वारा अपने घर से अवैध रूप से गांजा की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर थाना रनियां पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर अभियुक्ता ललिता भदौरिया पत्नी बाबू सिंह भदौरिया, निवासी वार्ड नंबर-14, बजरंग नगर, चिटिकपुर, कस्बा एवं थाना रनियां, जनपद कानपुर देहात को उसके घर के बाहर गली से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने अभियुक्ता के कब्जे से 770 पुड़िया में कुल 2.635 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना रनियां में मु0अ0सं0 164/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्ता का मेडिकोलीगल परीक्षण कराते हुए नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण
ललिता भदौरिया, पत्नी बाबू सिंह भदौरिया, उम्र 46 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर-14, बजरंग नगर, चिटिकपुर, कस्बा एवं थाना रनियां, जनपद कानपुर देहात।
बरामदगी
- 770 पुड़िया अवैध गांजा
- कुल वजन: 2.635 किलोग्राम
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष श्री दिनेश कुमार गौतम
- उ0नि0 श्री सुरेन्द्र सिंह
- उ0नि0 श्री राजबहादुर सिंह
- का0 201 नरेन्द्र राणा
- म0का0 812 सुमन
- म0का0 1338 पूनम
कानपुर देहात पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।