थाना भोगनीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने वाले 4 अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी की 09 बैटरियां बरामद, वारदात में प्रयुक्त ऑटो सीज; पूछताछ में कई घटनाओं का किया खुलासा

संवाददाता | कानपुर देहात

कानपुर देहात। जनपद में अपराध नियंत्रण, आपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं चोरी की घटनाओं के अनावरण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना भोगनीपुर पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने ई-रिक्शा से बैटरी चोरी करने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी की 09 बैटरियां बरामद की हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ऑटो को भी मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज किया है।

ई-रिक्शा की बैटरी चोरी का मुकदमा दर्ज था

पुलिस के अनुसार, दिनांक 20 अगस्त 2026 को वादी नौशाद पुत्र मुन्ना निवासी पटेल नगर, वार्ड नं. 17, पुखरायां, थाना भोगनीपुर, जनपद कानपुर देहात द्वारा ई-रिक्शा की बैटरी चोरी होने के संबंध में थाना भोगनीपुर में लिखित तहरीर दी गई थी।

तहरीर के आधार पर थाना भोगनीपुर में मु0अ0सं0 0278/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस द्वारा मामले की जांच एवं आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

रात्रि चेकिंग के दौरान चार आरोपी गिरफ्तार

मुकदमे के अनावरण के लिए थाना भोगनीपुर पुलिस टीम द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में 21 अगस्त 2026 की रात्रि पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति चोरी की बैटरियां लेकर ऑटो से जा रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बिदखुरी तिराहे से हरदुआ अंडरपास के पास चेकिंग करते हुए ऑटो सवार चार संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 09 चोरी की बैटरियां बरामद हुईं।

पुलिस द्वारा चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम-पता बताया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर पूर्व में दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  1. उमेश, उम्र करीब 32 वर्ष, पुत्र स्व0 लक्ष्मण, निवासी राजीव नगर, पुखरायां, थाना भोगनीपुर, जनपद कानपुर देहात।
  2. दीपक बाल्मीकि, उम्र करीब 19 वर्ष, पुत्र मुकेश, निवासी बाल्मिक मोहल्ला, पुखरायां, थाना भोगनीपुर, जनपद कानपुर देहात।
  3. सौरभ कुमार, उम्र करीब 19 वर्ष, पुत्र कमलेश, निवासी अम्बेडकर नगर, वार्ड नं. 3, पुखरायां, थाना भोगनीपुर, जनपद कानपुर देहात।
  4. सागर कश्यप, उम्र करीब 20 वर्ष, पुत्र रामगोपाल फलवाले, निवासी आजाद नगर, पुखरायां, थाना भोगनीपुर, जनपद कानपुर देहात।

पूछताछ में सामने आई चोरी की वारदातों की जानकारी

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे चारों लोग रात के समय ऑटो से घूमते थे और घरों के बाहर खड़े ई-रिक्शा से उनकी बैटरियां चोरी कर लेते थे। चोरी की बैटरियों को फेरीवालों अथवा ग्राहक मिलने पर कम कीमत में बेच दिया करते थे तथा बिक्री से प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लेते थे।

आरोपियों ने पूछताछ में यह भी बताया कि उन्होंने वार्ड नं. 3 पुखरायां में 17 अगस्त 2026 एवं 19 अगस्त 2026 की रात ई-रिक्शा से बैटरियां चोरी की थीं। इसके अलावा पहले भी कुछ बैटरियां चोरी करने की बात स्वीकार की, हालांकि उन बैटरियों को कहां बेचा गया अथवा रखा गया, इसकी जानकारी उन्हें याद नहीं होने की बात बताई।

पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की बैटरियों को कानपुर में बेचने के लिए ले जा रहे थे, तभी रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ लिया।

बरामदगी का विवरण

  • 09 अदद चोरी की बैटरियां।
  • 01 ऑटो, जिसे धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया।

संबंधित मुकदमा

पुलिस के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध थाना भोगनीपुर में दर्ज मु0अ0सं0 0278/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  1. उ0नि0 श्री सौरभ सिंह
  2. हे0का0 584 राजू त्यागी
  3. का0 520 अमित कुमार
  4. का0 406 विशाल

थाना भोगनीपुर पुलिस की इस कार्रवाई से ई-रिक्शा एवं अन्य वाहनों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हुई है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य संभावित घटनाओं एवं चोरी की बैटरियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *