जिलाधिकारी के निर्देशन में ब्लॉक मिशन मैनेजर की सेवाएं मूल संस्था को वापस

कानपुर देहात, 20 अगस्त 2026।

जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में उपायुक्त स्वतः रोजगार द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत ब्लॉक मिशन मैनेजर सुनीत कुमार तिवारी की सेवाएं उनकी मूल संस्था को वापस कर दी गई हैं। इस संबंध में उपायुक्त स्वतः रोजगार, कानपुर देहात द्वारा आदेश जारी कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, मिशन निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, लखनऊ के निर्देशों एवं जिलाधिकारी कानपुर देहात के पत्र के क्रम में विकास खंड मलासा में कार्यरत ब्लॉक मिशन मैनेजर सुनीत कुमार तिवारी की सेवाएं उनकी मूल संस्था उर्मिला इंटरनेशनल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, पटना (बिहार) को वापस कर दी गई हैं।

उपायुक्त स्वतः रोजगार ने स्पष्ट किया है कि आदेश जारी होने की तिथि से संबंधित कार्मिक को मानदेय देय नहीं होगा। साथ ही, खंड विकास अधिकारी, मलासा को निर्देशित किया गया है कि आदेश की प्रति संबंधित कार्मिक को तत्काल उपलब्ध कराते हुए उसकी प्राप्ति रसीद कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सभी प्रशासनिक एवं कार्मिक संबंधी कार्यवाहियां शासन एवं मिशन मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से संपादित की जाएं, ताकि योजनाओं का प्रभावी एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *