अपर पुलिस अधीक्षक ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का किया आकस्मिक निरीक्षण

संवाददाता
उरई/जालौन

अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यायालय परिसर में तैनात पुलिस बल की ड्यूटी व्यवस्था का जायजा लेते हुए सुरक्षा से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा।

अपर पुलिस अधीक्षक ने न्यायालय परिसर में लगी पुलिस ड्यूटी, सेशन हवालात, ड्यूटी रजिस्टर तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि न्यायालय परिसर में आने-जाने वाले व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान सतर्कता, अनुशासन एवं सजगता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को सुरक्षा संबंधी निर्धारित मानकों एवं निर्देशों का कड़ाई से पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए। उन्होंने न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी एवं आवश्यक सतर्कता बरतने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *