18 एवं 19 अगस्त को झांसी में आयोजित मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करेंगे चयनित अधिकारी-कर्मचारी
उरई/जालौन। क्रीड़ा अधिकारी शैलेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि जिला खेल कार्यालय, उरई के तत्वावधान में वर्ष 2026-27 के लिए राज्य कर्मचारी एवं अधिकारियों के विभिन्न खेलों में जनपद स्तरीय सिविल सर्विसेज चयन एवं ट्रायल्स का आयोजन 13 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे से किया गया। चयन प्रक्रिया फिजिकल एवं स्किल टेस्ट के आधार पर संपन्न हुई।
जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल्स में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ियों को अब 18 एवं 19 अगस्त 2026 को क्षेत्रीय खेल कार्यालय, झांसी में आयोजित मंडल स्तरीय सिविल सर्विसेज चयन एवं ट्रायल्स में प्रतिभाग करना है।
क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि विभिन्न खेलों में चयनित अधिकारी एवं कर्मचारी निम्न हैं—
- चंद्रपाल सिंह — सिंचाई विभाग — एथलेटिक्स
- राघवेंद्र — राजकीय पॉलिटेक्निक — हॉकी
- रवि प्रताप सिंह — सिंचाई विभाग — कबड्डी
- मोहन सिंह परिहार — बेतवा नहर प्रखंड द्वितीय — एथलेटिक्स
- रामेंद्र प्रताप सिंह — पंचायती राज विभाग — टेबल टेनिस
- लोकेश कुमार सिंह — राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कोंच — क्रिकेट
- अनंत राम वर्मा — राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कोंच — वॉलीबॉल
- ऋषभ शर्मा — पंचायती राज विभाग — बैडमिंटन
- अखिलेश तिवारी — डीआरडीए विभाग — बैडमिंटन
- मुकेश भारतीय — खेल विभाग — तैराकी
- गिरेंद्र कुमार शर्मा — कृषि विभाग — वॉलीबॉल
- अंकित कुमार सिंह — सिंचाई विभाग — पावरलिफ्टिंग
- किशन पाण्डेय — सिंचाई विभाग — एथलेटिक्स
- अनिल कुमार — सिंचाई विभाग — तैराकी
- हर्ष शर्मा — कृषि विभाग — वॉलीबॉल
इन सभी चयनित खिलाड़ियों से मंडल स्तरीय चयन एवं ट्रायल्स में निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर प्रतिभाग करने की अपेक्षा की गई है।
क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों को खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ी अब मंडल स्तर पर अपने प्रदर्शन के आधार पर आगे की प्रतियोगिताओं के लिए चयनित होने का प्रयास करेंगे।