हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा रैली

करीब 300 बच्चों, शिक्षकों, प्रशिक्षकों, कर्मचारियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा

संवाददाता | कानपुर देहात

कानपुर देहात। जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल के मार्गदर्शन में मंगलवार को जिला खेल कार्यालय, कानपुर देहात में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत करना रहा।

जिला क्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्धिकी ने बताया कि तिरंगा रैली में कानपुर देहात के विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब 300 बच्चों, अध्यापकों, प्रशिक्षकों, कर्मचारियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

तिरंगा रैली का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। राष्ट्रीय ध्वज के साथ आगे बढ़ते प्रतिभागियों ने देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित करते हुए लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक बृजभूषण, जिला युवा अधिकारी प्रिया तिवारी, क्रीड़ा सचिव संजय मिश्रा एवं डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर कटियार सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, प्रशिक्षक, शिक्षक एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

रैली के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। अधिकारियों ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के साथ जोड़ना तथा देश के प्रति गौरव एवं जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

तिरंगा रैली उत्साहपूर्ण एवं देशभक्तिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान युवाओं एवं बच्चों की सहभागिता ने आयोजन को विशेष रूप से प्रभावी बनाया और आमजन तक राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *