पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनीं

समस्याओं के त्वरित एवं न्यायपूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

संवाददाता | कानपुर देहात

कानपुर देहात। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों एवं पीड़ितों की शिकायतें गंभीरतापूर्वक सुनीं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना तथा उनकी शिकायतों के शीघ्र एवं न्यायपूर्ण समाधान का भरोसा दिलाया।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण न्यायसंगत, निष्पक्ष एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर किया जाए। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ितों एवं फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण की प्रगति पर भी गंभीरता से ध्यान देने को कहा।

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। फरियादियों को उनकी शिकायतों के निष्पक्ष एवं न्यायोचित निस्तारण का भरोसा दिलाया गया।

पुलिस विभाग द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *