₹43.51 लाख से अधिक बकाया राशि और देय ब्याज की वसूली के लिए होगी नीलामी
संवाददाता
कानपुर देहात
कानपुर देहात, 07 अगस्त। तहसीलदार अकबरपुर द्वारा अवगत कराया गया है कि स्टाम्प देयता के बकायेदार जेनिम फ्लोर मिल्स प्रा. लि. के निदेशक सुशान्त कुमार गुप्ता पुत्र देवरतन गुप्ता, निवासी 319/ए, शिवकटरा, लाल बंगला, हरजेन्दर नगर, कानपुर नगर के विरुद्ध ग्राम फतेहपुर रोशनाई, तहसील अकबरपुर, जनपद कानपुर देहात स्थित भूमि के संबंध में ₹65,27,610 तथा देय ब्याज की वसूली के लिए वसूली प्रमाण-पत्र जारी किया गया है।
तहसील प्रशासन के अनुसार बकायेदार द्वारा अब तक ₹21,76,000 की धनराशि जमा की जा चुकी है, जबकि ₹43,51,610 तथा देय ब्याज की राशि अभी शेष है। निर्धारित बकाया धनराशि एवं ब्याज का भुगतान न किए जाने के कारण ग्राम फतेहपुर रोशनाई स्थित संबंधित भूमि की नीलामी की कार्रवाई निर्धारित की गई है।
25 अगस्त को होगी भूमि की नीलामी
नीलामी के लिए निर्धारित भूमि का विवरण खाता संख्या 01140, गाटा संख्या 275/2 तथा रकबा 1.2390 हेक्टेयर है। उक्त भूमि की नीलामी 25 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे तहसील मुख्यालय स्थित मीटिंग हॉल में आयोजित की जाएगी।
नीलामी प्रक्रिया के लिए नायब तहसीलदार, गजनेर को नीलामी अधिकारी नामित किया गया है।
इच्छुक व्यक्ति ले सकते हैं भाग
तहसील प्रशासन ने बताया कि नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर नीलामी प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते हैं।
नीलामी से संबंधित नियम एवं शर्तों तथा अन्य आवश्यक जानकारी कार्यालय तहसीलदार, अकबरपुर, जनपद कानपुर देहात से प्राप्त की जा सकती है।
प्रशासन द्वारा संबंधित इच्छुक व्यक्तियों से अपील की गई है कि नीलामी में प्रतिभाग करने से पूर्व निर्धारित नियम एवं शर्तों की जानकारी प्राप्त कर लें तथा आवश्यक प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करें।